पंथ को आ रही चुनौतियों का सामना एकजुट होकर किया जा सकता है: बेदी

सिख पंथ के महान नायक व निहंग जत्थेबंदी के पूर्व मुखी नवाब कपूर सिंह और जत्थेदार बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया की बरसी भव्य रूप में शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल की ओर से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:14 PM (IST)
पंथ को आ रही चुनौतियों का सामना एकजुट होकर किया जा सकता है: बेदी
पंथ को आ रही चुनौतियों का सामना एकजुट होकर किया जा सकता है: बेदी

जासं, अमृतसर : सिख पंथ के महान नायक व निहंग जत्थेबंदी के पूर्व मुखी नवाब कपूर सिंह और जत्थेदार बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया की बरसी भव्य रूप में शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल की ओर से मनाई गई। कार्यक्रम गुरुद्वारा मल अखाड़ा पातशाही छेवीं बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह में आयोजित किया गया। श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद कीर्तन जत्थों की ओर से गुरबाणी कीर्तन करके महान नायकों को श्रद्धाजंलि भेंट की गई।

निहंग जत्थेबंदी बुड्ढा दल के 14वें मुखी शिरोमणि सेवा व पंथ रत्न जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी के दिशा-निर्देशों पर यह गुरमति कार्यक्रम आयोजित किया गया। संपूर्णता की अरदास बाबा बूटा सिंह की ओर से की गई। रागी हरजीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन किया। ज्ञानी केवल सिंह कोमल ढडियां वाला ने महान जरनैलों की वार गायन करके संगत को जरनैलों के इतिहास के साथ जोड़ा।

संगठन के महासचिव दिलजीत सिंह बेदी ने नवाब कपूर सिंह, बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया और बाबा बुड्ढा जी के जीवन इतिहास के साथ संगत को जोड़ते हुए विचार सांझा किए।

इस मौके पर हरपाल सिंह आहलूवालिया, सुरिदरजीत सिंह, कृपाल सिंह, दविदर सिंह, एसपी सिंह, बलविदर सिंह, हरजिदर सिंह, जत्थेदार प्रदीप सिंह, अमनदीप सिंह, जगदीश सिंह और सुरजीत सिंह राही मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी