अन्नदाता की परीक्षा ले रही केंद्र सरकार : औलख

गांव कल्ला से दिल्ली धरने में शामिल होने के लिए शुक्रवार को किसानों का जत्था रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 05:11 PM (IST)
अन्नदाता की परीक्षा ले रही केंद्र सरकार : औलख
अन्नदाता की परीक्षा ले रही केंद्र सरकार : औलख

संसू, खडूर साहिब : गांव कल्ला से दिल्ली धरने में शामिल होने के लिए शुक्रवार को किसानों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे को रवाना करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता गुरसेवक सिंह औलख ने कहा कि अब तक 300 से अधिक किसानों की जान जा चुकी है, परंतु केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। ऐसा लगता है कि जैसे केंद्र सरकार देश के अन्नदाता की परीक्षा ले रही है।

आप नेता औलख ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस और शिअद की दोगली राजनीति जग जाहिर हो चुकी है। यह दोनों पार्टियां केंद्र की भाजपा सरकार से मिली हुई हैं। औलख ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में धरना दे रहे किसानों की हरसंभव मदद की जा रही है। इस मौके पर सतनाम सिंह कल्ला, नरिदर सिंह शाह, जैमल सिंह, अमरीक सिंह, हरजिदर सिंह, सतनाम सिंह, सरदारा सिंह, रणजीत सिंह, गुरविदर सिंह, सुरजीत सिंह, जस्सा सिंह, लखविदर सिंह, जसबीर सिंह को गुरसेवक सिंह औलख ने सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी