व्यापार मंडल ने की बिजली सस्ती करने की मांग

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी के साथ बैठक की। व्यापारियों को कोविड के कारण आ रही मुश्किलों के बारे में बताया। इस पर सोनी ने भी व्यापारियों की मुश्किलों को सुना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:19 PM (IST)
व्यापार मंडल ने की बिजली सस्ती करने की मांग
व्यापार मंडल ने की बिजली सस्ती करने की मांग

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी के साथ बैठक की। व्यापारियों को कोविड के कारण आ रही मुश्किलों के बारे में बताया। इस पर सोनी ने भी व्यापारियों की मुश्किलों को सुना और विश्वास दिलवाया कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के साथ मुलाकात कर हर समस्या का हल करवाएंगे। वहीं मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ, उप-प्रधान रंजन अग्रवाल, महासचिव समीर जैन ने सोनी को मांग व सुझाव पत्र सौंपा गया। व्यापारियों ने मांग की है कि पंजाब में बिजली की दर को अगले दो साल के लिए चार रुपये यूनिट किया जाना चाहिए, पंजाब के बार्डर जिलों के लिए राज्य को दी जाने वाली जीएसटी में अगले दो साल के लिए 50 प्रतिशत की छूट दी जानी चाहिए, क्योंकि केंद्र सरकार ने पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर के लिए बड़ा राहत पैकेज दिया हैं। पंजाब में प्रोफेशनल टैक्स स्व नियोजित व्यापारियों के लिए समाप्त किया जाना चाहिए क्योंकि व्यापारी पहले ही जीएसटी, इंकम टैक्स आदि की कई रिटर्न के बोझ से पीड़ित हैं। नए औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण कर सस्ते दामों पर उद्योगपतियों को भूमि उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत स्कीम बनाई जानी चाहिए और साथ ही उसी जिले में उस प्रोडक्ट के लिए कौशल विकसित केंद्रों का निर्माण किया जाना चाहिए। पट्टी मख्खू रेल लिक को अमली जामा पहनाने के लिए तुरंत प्रयास किया जाना चाहिए। पंजाब की ट्रेड व इंडस्ट्री के लिए डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर पंजाब के व्यापारियों को मुफ्त होस्टिग दी जानी चाहिए ताकि पंजाब में तैयार उत्पादों को देश व विदेश तक पहुंचाने में मदद मिल सके। इंडस्ट्रियल पालिसी 2017 के अंतर्गत 50 प्रतिशत विस्तार पर मिलने वाली सुविधाओं को अब 25 प्रतिशत विस्तार करने वाले उद्योगों को भी मिलनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी