व्यापारियों की 90 प्रतिशत मांगों को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

व्यापारियों व उद्योगपतियों के साथ हुई मीटिग में मुख्यमंत्री की ओर से मांगों को स्वीकार किए जाने पर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ व महासचिव समीर जैन ने आभार व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:46 PM (IST)
व्यापारियों की 90 प्रतिशत मांगों को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
व्यापारियों की 90 प्रतिशत मांगों को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : व्यापारियों व उद्योगपतियों के साथ हुई मीटिग में मुख्यमंत्री की ओर से मांगों को स्वीकार किए जाने पर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ व महासचिव समीर जैन ने आभार व्यक्त किया। सेठ और जैन ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के प्रयासों से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने व्यापार मंडल के मांग पत्र की 90 प्रतिशत मांगों को स्वीकृति देने की बात कही थी। अपने वचन पर अमल करते हुए पंजाब सरकार ने जो घोषणाएं की हैं उस पर मंडल सरकार का आभार व्यक्त करते हुए आशा करता है कि भविष्य में भी सरकार पंजाब में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सार्थक कदम उठाती रहेगी ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर साल 2014-15, 2015-16, 2016-17 के 40 हजार वैट केसों को रद किया। वहीं बाकी बचे 8 हजार केसों का निपटारा 30 प्रतिशत टैक्स लेकर किया जाएगा, उस टैक्स का 20 प्रतिशत तत्कालीन व 80 प्रतिशत अगले वित्त वर्ष तक जमा करवाना होगा। पट्टी मक्खू रेल लिक के लिए भूमि अधिग्रहण कर रेलवे को तुरंत सौंपी जाएगी। उद्योग के लिए बिजली के फिक्स चार्जेस 50 प्रतिशत किए गए। अमृतसर में एग्जीबिशन सेंटर बनाने को मंजूरी दी गई। उद्योगों के लिए फोकल प्वाइंट पर 150 करोड़ की लागत से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर स्वीकृति दी गई। इसके अलावा संस्थागत टैक्स की समाप्ति की गई।

chat bot
आपका साथी