दातर दिखा 36 हजार लूटने वाला आटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

मजीठा रोड पर लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने आटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 12:11 AM (IST)
दातर दिखा 36 हजार लूटने वाला आटो रिक्शा चालक गिरफ्तार
दातर दिखा 36 हजार लूटने वाला आटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : मजीठा रोड पर लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने आटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से लूट के कुछ पैसे और दातर बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की पहचान तरनतारन रोड स्थित ईश्वर नगर की गली नंबर -4 निवासी मनिदर सिंह उर्फ धन्ना के रूप में बताई है। उधर, एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

इंद्रा कालोनी निवासी अमरजीत सिंह ने मजीठा रोड थाने की पुलिस को बताया था कि 29 नवंबर को वह बस अड्डा पर रुककर आटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें मजीठा की तरफ जाना था। इस बीच एक आटो रिक्शा वाला वहां पहुंचा और उन्हें आटो में बैठाकर ले गया। इंद्रा कालोनी के पास सुनसान इलाके में आरोपित ने दातर दिखाया और जान से मारने की धमकियां देते हुए उनके पर्स से 36 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपित को काबू कर लिया। जेल में तैनात कांस्टेबल से मोबाइल व बीड़ी का बंडल मिला

फताहपुर जेल की सुरक्षा में तैनात आइआरबी के कांस्टेबल मनबीर सिंह को जेल के भीतर मोबाइल और बीड़ी का बंडल ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। उधर, एएसआइ चंद्र मोहन ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच में सामने आया है कि मनबीर सिंह जेल में बंद किसी कैदी को मोबाइल पहुंचाने जा रहा था। असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट जसविदर सिंह ने इस्लामाबाद थाने की पुलिस को बताया कि रविवार की रात जेल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। आइआरबी के कांस्टेबल मनबीर सिंह की ड्यूटी जेल के नशा छुड़ाओ केंद्र में लगी थी। सीआरपीएफ के जवानों ने मनबीर सिंह पर संदेह होने पर उसे धर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मोबाइल और बीड़ी के दो बंडल बरामद किए गए।

chat bot
आपका साथी