मिलाप एवेन्यू में चली तलवारें, दोनो पक्षों के चार लोग जख्मी

शहर के काले रोड स्थित मिलाप एवेन्यू में शनिवार की देर रात दो गुटों में पहले जम कर ईट-पत्थर चले।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:33 PM (IST)
मिलाप एवेन्यू में चली तलवारें, दोनो पक्षों के चार लोग जख्मी
मिलाप एवेन्यू में चली तलवारें, दोनो पक्षों के चार लोग जख्मी

जासं, छेहरटा : शहर के काले रोड स्थित मिलाप एवेन्यू में शनिवार की देर रात दो गुटों में पहले जम कर ईट-पत्थर चले। बाद में तलवारों से हुए हमले में दोनों पक्षों चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बारे में छेहरटा पुलिस को शिकायत की गई है। एएसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।

मिलाप एवेन्यू निवासी हरजिदर कौर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुलवंत सिंह अकसर उनके साथ झगड़ा करता रहता है। शनिवार की रात वह अपने बेटे लवप्रीत सिंह और साहिब सिंह के साथ घर में आराम कर रही थी। इस बीच कुलवंत सिंह ने अपने सात-आठ साथियों के साथ उनके साथ गाली गलौज करते हुए ईट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। जब उन्होंने विरोध किया तो कुलवंत सिंह और उसके साथियों ने तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें हरजिदर कौर, लवप्रीत सिंह जख्मी हो गए।

वहीं दूसरी तरफ कुलवंत सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया। कुलवंत सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात वह पत्नी ममता के साथ गली में टहल रहा था। उक्त पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनपर तलवारों से हमला कर जख्मी कर दिया।

chat bot
आपका साथी