सेवा केंद्र का सर्वर डाउन, लोग परेशान

सोमवार की सुबह सिटी के सेवा केंद्र में सर्वर डाउन होने से लोगों की परेशानी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM (IST)
सेवा केंद्र का सर्वर डाउन, लोग परेशान
सेवा केंद्र का सर्वर डाउन, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, अमृतसर: सोमवार की सुबह सिटी के सेवा केंद्र में सर्वर डाउन होने से लोगों की परेशानी हुई। वेरका ने मनजीत सिंह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। उसने अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाना है। सेवा केंद्र का सर्वर डाउन होने के कारण काम नहीं हुआ। उसने तो अपनी दो दिहाड़ी भी तोड़ी, लेकिन काम नहीं हुआ। वहीं बस स्टैंड के निकट जेनरेटर सेट की दुकान करने वाले सुखविदर सिंह ने बताया कि आधार कार्ड के लिए अप्लाइ करने में ही घंटों लग जाते हैं। जब भी आओ सेवा केंद्र का सर्वर डाउन ही मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों को इन पर नजर रखनी चाहिए। समय-समय पर केंद्रों के चक्कर लगाते रहना चाहिए। इससे सेवा केंद्र के कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी और लोगों का काम जल्दी होगा।

उधर सेवा केंद्र के जिला मैनेजर राजीव सैनी ने कहा कि सेवा केंद्र का सर्वर चंडीगढ़ से ही ऑपरेट होता है। आज पूरे पंजाब में ही सर्वर कुछ समय के लिए बंद हुआ। कुछ देर बाद यह समस्या का समाधान कर लिया गया और सर्वर की स्पीड भी ठीक हो गई।

रविदर शर्मा

chat bot
आपका साथी