सुरभि वर्मा बनीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। इसमें पंजाब की कांग्रेस नेत्री सुरभि वर्मा को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 12:19 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 12:19 AM (IST)
सुरभि वर्मा बनीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर
सुरभि वर्मा बनीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

संवाद सहयोगी, अमृतसर : आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। इसमें पंजाब की कांग्रेस नेत्री सुरभि वर्मा को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी में तीन महासचिव, पांच सचिव तथा आठ कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। इस संबंधी पत्र आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है। कांग्रेस महिला की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनने पर सुरभि वर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो उनको जिम्मेदारी दी है, वह पूरी मेहनत के साथ निभाएगी। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू तथा सभी कांग्रेसी नेताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद करेंगी। महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागृत करने के लिए शीघ्र अभियान चलाएंगे। नितीश शिवसेना पंजाब के महासचिव नियुक्त

उधर, शिवसेना पंजाब की बैठक पार्टी कार्यालय चौक फरीद में पंजाब संगठन मंत्री दीपांशु सभ्रवाल और पंजाब व्यापार सेल प्रधान गगन सरीन की अध्यक्षता में हुई। मुख्यतौर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख अंकित खोसला शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को देखते हुए पार्टी में सोमवार को सैकड़ों युवा शामिल हुए है, जिसमे पार्टी को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की। नितीश को पंजाब महासचिव, जतिदर को जिला चेयरमैन, सुशील कुमार को जिला उप प्रमुख, संदीप कुमार को जिला यूथ उप प्रमुख और राजकुमार को शहरी यूथ उप प्रमुख लगाया गया है। सभी युवाओं ने यह भरोसा दिलाया कि पार्टी ने जो उनको दायित्व दिया है, वह उसको पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। 12 दिसंबर को शिवासेना पंजाब द्वारा देश विरोधी ताकतों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुनील कुमार, अजय, साहिल, अमन, रंजीत, मोहित, नवजोत व कमलजीत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी