धर्म के साथ लोगों को जोड़ रहीं समाज सेविका सुरभि वर्मा

कन्या भ्रूण हत्या रोकने व नारी के सम्मान के उद्देश्य से समाज सेविका सुरभि वर्मा नवरात्र के दिनों में मंदिरों और घरों में जाकर श्री दुर्गा स्तुति की पुस्तक वितरण करने की सेवा निभा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:38 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:38 PM (IST)
धर्म के साथ लोगों को जोड़ रहीं समाज सेविका सुरभि वर्मा
धर्म के साथ लोगों को जोड़ रहीं समाज सेविका सुरभि वर्मा

संस, अमृतसर: कन्या भ्रूण हत्या रोकने व नारी के सम्मान के उद्देश्य से समाज सेविका सुरभि वर्मा नवरात्र के दिनों में मंदिरों और घरों में जाकर श्री दुर्गा स्तुति की पुस्तक वितरण करने की सेवा निभा रही हैं।

बसंत एवेन्यू निवासी सुरभि वर्मा पत्नी पवन वर्मा लोगों को कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। वह नवरात्र के पहले दिन से दुर्गा स्तुति की धार्मिक पुस्तकें सिद्ध पीठ माता लाल देवी भवन, श्री दुग्र्याणा तीर्थ, श्री बड़ा हनुमान मंदिर, श्री गोपाल मंदिर, श्री राम दरबार, शिवाला बाग भाइयां, माता सुधा धाम में बांट रही हैं।

सुरभि वर्मा को समाज सेवा की प्रेरणा दादा स्वतंत्रता सेनानी खैराती लाल पुरी व पिता सुशील कुमार पुरी से मिलीं थीं। अब वह समाज में समानता लाने, लोगों को धार्मिक प्रवृत्ति से जोड़ने व लड़कियों को शिक्षा दिलवाने के लिए भी जागरूक कर रही हैं। वह अपने साथ पढ़ने वाली जरूरतमंद लड़कियों की सहायता भी करती थीं। सुरभि इन दिनों सुरभि यूनिवर्सल आर्गनाइजेशन के बैनर तले कन्या भ्रूण हत्या, एचआइवी, नशे के खिलाफ, पानी और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक कर रही हैं। सुरभि वर्मा यूएन (संयुक्त राष्ट्र) की गाइडलाइन के तहत दिए प्रोजेक्टों पर भारत के अलावा विदेश में भी एचआइवी अभियान के तहत कार्य कर रही हैं। इसके अलावा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं। उनका मानना है कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर रहने के लिए धार्मिक स्थल ही सर्वोत्तम हैं। इसलिए वह जल्द ही अमृतसर में एक ऐसे मंदिर का निर्माण करना चाहती हैं, जिसमें बच्चों का विकास किया जाए। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दिनों में हमे हमें यह संदेश मिलता है कि नारी का सम्मान किया जाए तथा लड़कियों को समाज में फैली हुई कुरीतियों से दूर करने के लिए सक्षम बनाया जाए।

chat bot
आपका साथी