गोलियां चलाकर महिला की हत्या करने वाला सन्नी गिल गिरफ्तार

सदर थाने के अधीन पड़ती संधू कालोनी में वीरवार को गोलियां चलाकर लता रानी की हत्या के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपित सन्नी गिल को बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 11:30 PM (IST)
गोलियां चलाकर महिला की हत्या करने वाला सन्नी गिल गिरफ्तार
गोलियां चलाकर महिला की हत्या करने वाला सन्नी गिल गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : सदर थाने के अधीन पड़ती संधू कालोनी में वीरवार को गोलियां चलाकर लता रानी की हत्या के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपित सन्नी गिल को बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सन्नी बस में शहर छोड़ने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उसे एक निजी बस से गिरफ्तार किया। सदर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर परवीन कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आरोपित सन्नी गिल की इलाके में रहने वाले प्रह्लाद कुमार के साथ रंजिश थी। दोनों परिवारों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। वीरवार को उक्त आरोपित ने अपने मामा लब्बा और अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रह्लाद के घर पर हमला कर दिया था। जमकर ईंट, पत्थर और सोडे की बोतलें फेंकी गई। आरोपितों ने उसके घर के बाहर गोलियां भी चलाई। इस बीच लता रानी दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकल आई। आरोपितों की गोलियां लगने से लता रानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बता दें पुलिस ने सन्नी गिल की पत्नी संध्या को भी गिरफ्तार कर लिया था। गैर हाजिर रहने वाला हेड कांस्टेबल बर्खास्त

ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के आरोप में हेड कांस्टेबल प्रेम मसीह को बर्खास्त कर दिया है। आरोपित एक साल से ज्यादा समय से फरलो पर चल रहा था। एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले मुलाजिम किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि हेड कांस्टेबल प्रेम मसीह भारत-पाक सीमा पर पंज गराइयां गांव में पेट्रोलिग की ड्यूटी कर रहा था। वह 13 नवंबर, 2019 से लगातार गैरहाजिर था। 10 फरवरी, 2021 को उसने फिर एकाएक ड्यूटी पर हाजिर हो गया। लगभग 453 दिन गैरहाजिर रहने के बाद वह किसी को बताए बगैर अपनी ड्यूटी पर पहुंच गया। एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इससे पहले भी प्रेम मसीह पांच साल और सात महीने गैरहाजिर रह चुका है। इससे पहले एसएसपी ने बिन बताए विदेश बैठे छह पुलिस कर्मियों को भी बर्खास्त किया था।

chat bot
आपका साथी