श्री राम आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े

श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर 15 ए चंडीगढ़ द्वारा आयोजित रिपल्स 2021 आनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर उपलब्धि अर्जित की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:50 PM (IST)
श्री राम आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े
श्री राम आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े

अमृतसर (वि.) : श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर 15 ए चंडीगढ़ द्वारा आयोजित रिपल्स 2021 आनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर उपलब्धि अर्जित की है। श्री राम आश्रम के विद्यार्थियों ने फेंसी ड्रेस, शेफ, स्वरचित कविता एक्सटेंपोर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रमाण पत्र हासिल किए। प्रिसिपल विनोदिता सांख्यान ने बताया कि स्वरचिता कविता अंग्रेजी में यशिता ने पहला, जान्या ने दूसरा, अनन्या ने तीसरा, देवांशी ने स्वरचित कविता हिदी में दूसरा स्थान पाया। दिया राजपूत ने स्टार शेफ प्रतियोगिता में पहला, हर्षिता ने तीसरा, दृश्य ने दूसरा स्थान पाया। फैंसी ड्रेस में कायरा ने पहला, ज्ञानवी ने तीसरा, तृषा व आशुतोष ने सांत्वना पुरस्कार पाया। एक्सटेंपोर में आलिया ने पहला, रणवीर ने दूसरा स्थान पाया। स्कूल अध्यक्ष बलबीर बजाज ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी