डीसी दफ्तर में दो दिन और बढ़ी हड़ताल, अब सोमवार को हड़ताल खुलने के आसार

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे डीसी दफ्तर के मुलाजिमों की बुधवार को भी हड़ताल जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:10 PM (IST)
डीसी दफ्तर में दो दिन और बढ़ी हड़ताल, अब सोमवार को हड़ताल खुलने के आसार
डीसी दफ्तर में दो दिन और बढ़ी हड़ताल, अब सोमवार को हड़ताल खुलने के आसार

जागरण संवाददाता, अमृतसर

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे डीसी दफ्तर के मुलाजिमों की बुधवार को भी हड़ताल जारी रही। डीसी दफ्तर के समूह मुलाजिमों सामूहिक छुट्टी लेकर बठिडा में माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के हलके में रैली करने के लिए रवाना हुए। जिसके बाद डीसी दफ्तर, तीनों तहसीलों, एसडीएम दफ्तर, जिला माल अफसर, तहसीलदार दफ्तर, मजीठा, अजनाला के दफ्तरों में सन्नाटा छाया रहा। तहसीलों के दरवाजों पर ताले लटके रहे। वहीं एसडीएम दफ्तर के रीडर और तहसीलदारों के रीडर के दफ्तर भी बंद रहे। उनके दफ्तरों के बाहर ताला लटका रहा। हड़ताल पिछले दो दिन से चल रही है, जिसके चलते लोगों को हड़ताल की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद लोगों की आमद काफी कम रही। माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के हलके में रैली करने के बावजूद मुलाजिमों की मांगों का कोई हल नहीं निकला है। जिसके चलते हड़ताल को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। वीरवार और शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। अब सोमवार को ही अगली रणनीति के बारे पता चल पाएगा।

हड़ताल के कारण बाधित हो रहा काम

डीसी दफ्तर इंप्लाई यूनियन की हड़ताल के कारण बार्डर एरिया सर्टिफिकेट, रजिस्ट्री की नकल, फर्द की नकल, एससी-बीसी सर्टिफिकेट की फाईलों के काम बाधित हो रहे है। जिस कारण लोगों को काफी परेशान होना डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अश्नील कुमार शर्मा का कहना है कि हड़ताल से हड़ताल के कारण डीसी दफ्तर, एसडीएम, सब रजिस्ट्रार वन और टू, बाबा बकाला साहिब, तहसील-वन और टू, तहसील अजनाला, मजीठा और नायब तहसीलदार, संयुक्त सब रजिस्ट्रार, रमदास, लोपोके, तरसिक्का, जंडियाला गुरु, अटारी, ब्यास का काम प्रभावित हो रहा है, जिससे सरकार को भी करोड़ो का नुक्सान हो चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्थिति के हिसाब से और स्टाफ दे, बनती पदोन्नतियां की जाए, सीनियर सहायक से नायब तहसीलदार प्रमोशन कोटा 50 फीसदी किया जाए। इसके अलावा सांझी मांगों में छठे वेतन कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। डीए का बकाया दिया जाए, कच्चे मुलाजिम पक्के किए जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए अब वीरवार और शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी