आज जिले में छह घंटे तक आठ स्थानों पर रेल ट्रैक रोकेंगे किसान संगठन

किसानों संगठनों की ओर से जिले में करीब आठ स्थानों पर रेल ट्रैक बाधित रखने का फैसला लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:59 AM (IST)
आज जिले में छह घंटे तक आठ स्थानों पर रेल ट्रैक रोकेंगे किसान संगठन
आज जिले में छह घंटे तक आठ स्थानों पर रेल ट्रैक रोकेंगे किसान संगठन

जासं, अमृतसर: यदि आपका सोमवार को ट्रेन से कहीं जाने का कार्यक्रम है तो उसे रद कर दें क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों संगठनों की ओर से जिले में करीब आठ स्थानों पर रेल ट्रैक बाधित रखने का फैसला लिया गया है। इसमें कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रही किसान व मजदूर मुलाजिम जत्थेबंदियां भी हिस्सा लेंगे। किसानों ने रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए रविवार को तैयारियां पूरी कर ली हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं बलकार सिंह दुधाला और रत्न सिंह रंधावा ने कहा कि किसानों की ओर से रेल ट्रैक सुबह दस से शाम शाम चार बजे तक ठप रखा जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े 31 किसान व मजदूर संगठनों की ओर से अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विशाल धरना और रैली की जाएगी। इसमें विद्यार्थी, युवा और कृषि मजदूर संगठन भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सुबह दस से शाम चार बजे तक रेलवे स्टेशन अमृतसर से कोई भी रेल चलने नहीं दी जाएगी। प्रदर्शन में ट्रेड यूनियन एक्ट, इंटक, सीटीयू, व एचएमएस के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी मुख्य रैली गांव देवीदासपुरा में करेगी

उधर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब महासचिव सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि जिले में मुख्य रैली गांव देवीदासपुरा रैल ट्रैक जाम करके की जाएगी। संगठन की ओर से अपने स्तर पर राज्य के 12 जिलों में रेल रोकी जा रही है। वहीं संगठन की ओर से अमृतसर जिले में गांव जहांगीर, झंडे, चब्बा, जैंतीपुर, अमृतसर- बटाला ट्रैक पर भी किसान धरने देंगे। भारतीय किसान यूनियन उगराहां की ओर से अमृतसर-रामदास रेल ट्रैक पर धरना दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी