आरूसा का नाम जपना छोड़ो, डेंगू मरीजों का इलाज करवाओ: प्रो. चावला

पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब सरकार आरूसा आलम का नाम जपना छोड़कर डेंगू मरीजों का इलाज करवाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:00 PM (IST)
आरूसा का नाम जपना छोड़ो, डेंगू मरीजों का इलाज करवाओ: प्रो. चावला
आरूसा का नाम जपना छोड़ो, डेंगू मरीजों का इलाज करवाओ: प्रो. चावला

संवाद सहयोगी, अमृतसर: पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब सरकार आरूसा आलम का नाम जपना छोड़कर डेंगू मरीजों का इलाज करवाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं और पंजाब के मुख्यमंत्री सभी का एक ही एजेंडा है झूठे भाषण, आश्वासन या फिर आरूसा। जो मंत्री कभी आरूसा के साथ रहते थे, आज उसकी निदा करते हैं। सीधी बात है कि ताकत वाले की पीठ काली और कमजोर का मुंह काला। कैप्टन अमरिदर सिंह गद्दी से उतर गए तो नेताओं को उन दोष दिखने लगे। पंजाब का एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी कैप्टन के विरुद्ध बोलते हैं। ऐसे पुलिस अधिकारी अगर सरकार में रहते हैं तो कितना नुकसान देश का हाता है। जो मंत्री आज केवल आरूसा की बात करते हैं, जनता की नहीं, महंगाई की नहीं, डेंगू की नहीं, मरीजों की नहीं, उनसे एक सवाल है कि क्या आपका परिवार डेंगू प्रूफ है। अगर आम जनता बीमार है तो यह तकलीफ किसी को भी हो सकती है। जितनी दवाएं काम आती है डेंगू से बचने के लिए उन्हें सस्ता करो। आरूसा से जिनकी रिश्तेदारी है हमें उनसे कुछ लेना नहीं। हमें जनता से सरोकार है। किसी भी अस्पताल में जाओ सारे बेड फुल है। लोग कर्ज लेकर इलाज करवा रहे हैं। उन्हें कुछ मत दो, उनका इलाज फ्री करवा दो। अमृतसर जिले में सिविल अस्पताल में एक मेडिसिन का डाक्टर है। डेढ़ महीने से सरकार को कह रही हूं कि डाक्टर भेजो, पर सरकार को क्या है। डेंगू पीड़ितों का इलाज करवाओ मुख्यमंत्री जी।

chat bot
आपका साथी