प्रदेश का राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में : अश्वनी शर्मा

राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:50 PM (IST)
प्रदेश का राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में : अश्वनी शर्मा
प्रदेश का राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में : अश्वनी शर्मा

जागरण संवाददाता, अमृतसर :

राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा 117 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के रुबरु हो रहे हैं। बुधवार को अमृतसर पहुंचे अश्वनी शर्मा ने शहर की पांचों विधानसभा सीटों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व बूथ स्तर के नेताओं से चर्चा की।

अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रदेश का राजनीतिक माहौल इस समय भाजपा के पक्ष में है और सभी 117 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। जनता के समर्थन से प्रचंड बहुमत के साथ इतिहास रचते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा विश्व की एकमात्र सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। हमारे पास कर्मठ कार्यकर्ताओं की फौज है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पंजाब चुनाव को लेकर सजग है। इस अवसर पर उन्होंने पांचों विधानसभा हलकों के प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक के संगठन की सरंचना व टीमों के गठन के बारे में समीक्षा की तथा उन्हें चुनावी तैयारियों संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार तथा झूठे चुनावी वायदों की पोल जनता के समक्ष खोलें तथा उन्हें केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलदेव राज चावला, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन, रीना जेटली, राकेश गिल, एडवोकेट राजेश हनी, राजिदर मोहन सिंह छीना, केवल गिल, बख्शी राम अरोड़ा, राजेश कंधारी, सुखमिदर सिंह पिटू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी