श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर में तुलसी पूजन

श्री तुलसी पूजन पर श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर छेहरटा में तुलसी पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 11:56 PM (IST)
श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर में तुलसी पूजन
श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर में तुलसी पूजन

संवाद सहयोगी, अमृतसर: श्री तुलसी पूजन पर श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर छेहरटा में तुलसी पूजन किया गया। परम पूज्य आरती देवा जी महाराज ने श्री तुलसी की महत्ता का ज्ञान देते हुए लोगों को घर घर में तुलसी लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भजन मंडलियों की ओर से संकीर्तन किया गया। यहां पंडित सुमित शास्त्री, बाल किशन शर्मा आदि मौजूद थे। मंदिर जय कृष्णिया में करवाया समागम संवाद सहयोगी, अमृतसर: मंदिर जय कृष्णिया चौक पासिया में श्री गीता जयंती पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन महंत दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री की अध्यक्षता में करवाया गया। मंदिर में पिछले 18 दिन से अखंड श्री गीता जी का पाठ किया जा रहा था। इस अवसर पर समाज सेवक डा. सुदेश शर्मा, पूजा शर्मा, विजय, कमलेश, सुलक्षण, गोपाल कृष्ण मौजूद थे। सरबत के भले के लिए करवाया धार्मिक समारोह सरबत के भले के लिए पूर्व पंजाब कांग्रेस ट्रेड सेल के चेयरमैन व उपप्रधान अर्बन कांग्रेस कमेटी हरमीत सिंह मथारू के गृह में 15वां महान धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंजाब सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन परगट सिंह धुन्ना विशेष रूप में पहुंचे। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए तथा प्रसिद्ध रागी जत्थों ने संगतो को निहाल किया। मंदीप सिंह बने शिवसेना भारतीय तरनतारन के प्रमुख शिवसेना भारतीय की बैठक सुरेंद्र कुमार शिदे, हरमन अटवाल की अगुआई में हुई। राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ, सीनियर पंजाब उपप्रमुख आनंद मल्होत्रा, पंजाब युवा प्रमुख अजय ठाकरे, युवा सीनियर पंजाब उपप्रमुख हरप्रीत सिंह गिल शामिल हुए। इस दौरान जिला तरनतारन से मनदीप सिंह अपने साथियों सहित शिवसेना भारतीय में शामिल हुए। अजय सेठ ने मनदीप सिंह और उनके साथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मनदीप सिंह को जिला तरनतारन का प्रमुख नियुक्त किया। इस मौके पर सनी सहोता, लव कुश, हीरालाल, प्रिस कुमार, उमेश महाजन, साहिल मल्होत्रा, प्रगट सिंह, हरप्रीत सिंह, विश्वास सिंह, हर्षदीप सिंह, जगदीप सिंह, सनी, मनसुख सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी