टोक्यो ओलिंपिक: भारतीय टीमों के स्क्रीन पर आते ही खेल प्रेमी बोले- चक दे इंडिया

लगभग साढ़े चार बजे के करीब जापान के टोक्यो में ओलिपिक का आगाज हुआ। भारतीय खिलाड़ी स्क्रीन पर दिखे तो खेल प्रेमियों ने जोरो से हूटिग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:15 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:15 AM (IST)
टोक्यो ओलिंपिक: भारतीय टीमों के स्क्रीन पर आते ही खेल प्रेमी बोले- चक दे इंडिया
टोक्यो ओलिंपिक: भारतीय टीमों के स्क्रीन पर आते ही खेल प्रेमी बोले- चक दे इंडिया

हरदीप रंधावा, अमृतसर: लगभग साढ़े चार बजे के करीब जापान के टोक्यो में ओलिपिक का आगाज हुआ। भारतीय खिलाड़ी खासकर हाकी टीम के प्लेयर्स स्क्रीन पर दिखे तो खालसा कालेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हाल में कोचों सहित एकत्रित दो सौ से अधिक महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने जोरो से हूटिग करते हुए अमृतसर के खिलाड़ियों को चीयर अप किया। स्कूल का पूरा हाल हूटिग और तालियों की आवाज से गूंज उठा। उन्होंने चक दे.. चक दे इंडिया..गीत गाकर खूब खुशी जाहिर की।

दरअसल, शनिवार को लीग मैचों के तहत महिला-पुरुष भारतीय हाकी टीमों में मैच होगा। पुरुषों का पहला मैच सुबह 6:30 बजे इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के मध्य खेला जाएगा जबकि महिलाओं का पहला मैच शाम 4.15 बजे इंडिया बनाम नीदरलैंड की टीम के साथ होगा। जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) गुरलाल सिंह रियाड़ की अध्यक्षता में खालसा कालेज स्कूल में शाम को चीयर फार इंडिया के तहत विशेष कार्यक्रम करवाया गया। खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचों ने ओलिपिक का हिस्सा बने खासकर जिले के सभी हाकी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया व मेडल पर कब्जा करने के लिए प्रेरित किया। सिर्फ एक दिन के लिए खेल विभाग ने रखा था कार्यक्रम

ओलिपिक के महाकुंभ का 23 जुलाई से आगाज होने के बाद 24 जुलाई से मैचों का सिलसिला शुरू होगा। इसमें एक महिला सहित जिले के पांच हाकी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ओलिपिक के मैचों को लाइव दिखाने के लिए जिला खेल विभाग ने कोई खास प्रयास नहीं किया है। डीएसओ गुरलाल सिंह रियाड़ का कहना है कि उन्हें सिर्फ ओपनिग का कार्यक्रम लाइव दिखाने के लिए निर्देश मिले थे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को मोबाइल व टीवी पर मैच देखने के लिए प्रेरित किया गया है। पाठकों ने दमदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों से कहा गुड लक

-डीएवी कालेज के प्रोफेसर संदीप कुमार ने ओलिपिक का हिस्सा बने खिलाड़ियों को प्रधान मंत्री नरिदर मोदी के चीयर फार इंडिया के तहत बधाई व शुभकामनाएं देकर शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

-हाकी खिलाड़ी कुलजीत सिंह बमराह ने ओलिपिक के लिए भारतीय हाकी खिलाड़ियों को पहले दिन से ही अपने मैचों में दमदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करके देश की झोली में मेडल डालने का संदेश दिया है।

-पूर्व सरकारी अध्यापिका ऊषा शर्मा ने भी भारतीय हाकी टीमों में शामिल शहर के खिलाड़ियों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए होने वाले मैचों में बेस्ट देने का संदेश दिया है।

-दैनिक जागरण के पाठक व शहर के युवा सन्नी भगत ने भी ओलिपिक का हिस्सा बने खासकर जिले के महिला-पुरुष पांच खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया व मेडल पर कब्जा करने के लिए उत्साहित किया है।

-दैनिक जागरण के पाठक व खेल प्रेमी गौरव भाटिया व उनके बेटे अर्नव भाटिया ने संयुक्त रूप में ओलिपिक की ओपनिग में देश के सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

chat bot
आपका साथी