550वां प्रकाशोत्सवः तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन रवाना

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन गांव बाजके से तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हुआ।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:42 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:06 PM (IST)
550वां प्रकाशोत्सवः तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन रवाना
550वां प्रकाशोत्सवः तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन रवाना

जेएनएन, अमृतसर। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन गांव बाजके से तख्त श्री दमदमा साहिब के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इससे पहले गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में धार्मिक दीवान सजाए गए।

बुधवार रात्रि गांव बादल पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल , शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं सांसद सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने संगत के सहयोग से नगर कीर्तन का स्वागत किया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सत्कार के रूप में रूमाला भेंट किया। बादल परिवार की ओर से पांच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मनित किया गया। 

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि संगत को 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने प्रकाश पर्व पर संगत को बधाई दी। उन्होंने एसजीपीसी द्वारा प्रकाश पर्व को लेकर करवाए जा रहे कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की।

उधर, श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर देश-विदेश से आने वाली संगत के लिए सुल्तानपुर लोधी और कपूरथला के लोगों ने पलकें बिछा रखी हैं। अनुमान है कि एक नवंबर से 14 नवंबर तक 25 लाख श्रद्धालु सुल्तानपुर लोधी जाएंगेेे। सरकार ने करीब 70 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी 50 हजार संगत के लिए बंदोबस्त किए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी