राजीव शर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रिसिपल और विम्मी सेठ को बेस्ट टीचर का सम्मान

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ने स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल के प्रिसिपल राजीव कुमार शर्मा को बेस्ट प्रिसिपल अवार्ड पंजाब और चंडीगढ़ जोन - 2020-21 प्रदान करने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:05 PM (IST)
राजीव शर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रिसिपल और विम्मी सेठ को बेस्ट टीचर का सम्मान
राजीव शर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रिसिपल और विम्मी सेठ को बेस्ट टीचर का सम्मान

संस, अमृतसर : साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ने स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल के प्रिसिपल राजीव कुमार शर्मा को बेस्ट प्रिसिपल अवार्ड पंजाब और चंडीगढ़ जोन - 2020-21 प्रदान करने का निर्णय लिया है। स्कूल की सीनियर अध्यापिका विम्मी सेठी को भी बेस्ट टीचर अवार्ड 2021 (पंजाब और चंडीगढ़ जोन) प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार राजीव शर्मा को वर्ष 2020-2021 के लिए प्रदान किया जा रहा है। इसमें एक ट्राफी, एक सम्मान पत्र और दस हजार रुपये की राशि का चेक शामिल है।

शर्मा को भेजे पत्र में महाबीर सिंह संस्थापक और निदेशक एसओएफ ने कहा कि यह पुरस्कार और स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल के छात्रों की विभिन्न ओलंपियाड में उपलब्धियां बहुत महत्वपूर्ण हैं। वर्ष 2020-2021 में महामारी के कारण पैदा हुए हालात के बावजूद राजीव शर्मा ने दूरदर्शी सोच और नई तकनीकी योजनाओं से अपनी टीम का नेतृत्व किया और विद्यार्थियों का मनोबल और उत्साह बनाए रखा। शर्मा को बधाई देते हुए डा. कीरत संधू चीमा डायरेक्टर, स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल और साहिलजीत सिंह संधू चेयरमैन स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसायटी ने कहा कि यह राजीव शर्मा की मेहनत के कारण ही संभव हो सका है।

chat bot
आपका साथी