भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चले समाज : बुलारिया

सफाई मजदूर यूनियन और म्युनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रगट उत्सव पर समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:48 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चले समाज : बुलारिया
भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चले समाज : बुलारिया

जासं, अमृतसर : सफाई मजदूर यूनियन और म्युनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रगट उत्सव पर समारोह का आयोजन प्रधान विनोद बिट्टा और आशु नाहर की अध्यक्षता में फतेह सिंह कालोनी में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया व पार्षद विकास सोनी शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में मेयर कर्मजीत सिंह, कमिश्नर कमल मित्तल और एडिशनल कमिश्नर संदीप ऋषि पहुंचे।

बुलारिया व सोनी ने प्रगट उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मेयर कर्मजीत सिंह ने कहा कि निगम मुलाजिम रीढ़ की हड्डी है और निगम हमेशा ही उनके हक पर खड़ा रहा है।

विनोद बिट्टा और आशु नाहर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं का अनुसरण करके ही समाज समृद्ध बन सकता है। इस अवसर पर सेहत अधिकारी डाक्टर योगेश अरोड़ा, पवन खजुरिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी