कोरोना काल में लोगों की सेवा के लिए विनोद सम्मानित

राशन मुहैया करवाने व उनकी हर संभव सहायता करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने नैय्यर को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:34 PM (IST)
कोरोना काल में लोगों की सेवा के लिए विनोद सम्मानित
कोरोना काल में लोगों की सेवा के लिए विनोद सम्मानित

जागरण संवाददाता, अमृतसर : कोरोना महामारी के दौरान समाज सेवक विनोद कुमार नैय्यर द्वारा साथियों के साथ मिलकर जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवाने व उनकी हर संभव सहायता करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने नैय्यर को सम्मानित किया।

जोशी ने कहा कि महामारी के दौरान जब कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर निकलने से डरता था, तब विनोद कुमार अपने साथियों सहित जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे थे। विनोद कुमार अपने आप में ही एक फौज हैं तथा कई लोगों की क्षमता जितना कार्य खुद ही कर रहे हैं। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री सुखमिंदर सिंह पिटू, डॉ. दुष्यंत थम्मन, कपिल भंडारी, गुरविदर सिंह गिल, नरेश अरोड़ा, सूरज प्रकाश, शिवा नय्यर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी