शिरोमणि लोक दल के चुनावी प्रचार की डा. आंबेडकर के पोते यशवंत करेंगे शुरुआत

शिरोमणि लोक दल के अध्यक्ष सुरिदर खोसला ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी सरगर्मी से हिस्सा लेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:20 PM (IST)
शिरोमणि लोक दल के चुनावी प्रचार की डा. आंबेडकर के पोते यशवंत करेंगे शुरुआत
शिरोमणि लोक दल के चुनावी प्रचार की डा. आंबेडकर के पोते यशवंत करेंगे शुरुआत

जागरण संवाददाता, अमृतसर : शिरोमणि लोक दल के अध्यक्ष सुरिदर खोसला ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी सरगर्मी से हिस्सा लेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से राज्यव्यापी प्रचार अभियान की शुरुआत 25 सितंबर से अमृतसर से की जाएगी। अमृतसर में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। खोसला रविवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

खोसला ने कहा कि 25 सितंबर की रैली में बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर के पोते यशवंत राय आंबेडकर पहुंच रहे हैं। यशवंत पार्टी की नीतियों का एलान करने के साथ-साथ पार्टी के प्रचार व प्रसार के लिए भी पार्टी लाइन के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ राजनीतिक गठजोड़ करेगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के साथ बातचीत भी हो चुकी है। पार्टी की ओर स राज्य में 15 के करीब विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। इस अवसर पर पार्टी के नेता राज कुमार, अशोल मलहोत्रा आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी