लूट की साजिश रचते छह लुटेरे गिरफ्तार

शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:06 PM (IST)
लूट की साजिश रचते छह लुटेरे गिरफ्तार
लूट की साजिश रचते छह लुटेरे गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लुटेरे स्कूल के मैदान में किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से मोटरसाइकिल और दातर बरामद किए है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बिट्टू, सुखदीप सिंह उर्फ सुखा, मनप्रीत सिंह उर्फ मन, निशान सिंह उर्फ निशान, सलमान और रोहित उर्फ भीजी के रूप में हुई है।

एडीसीपी जीएस सिद्धू ने बताया कि पुलिस चौकी सनसिटी के एएसआइ जुगविदर सिंह चौकी से नंदा कालोनी सनसिटी पार्क की तरफ जा रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि राम आश्रम स्कूल के मैदान में 8-10 लोग हथियारों से लैस होकर लूट की साजिश रह रहे हैं। इसके बाद थाना मोहकमपुरा के एसएचओ को अवगत करवाया गया और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (पीबी-02-एएक्स-5864) और दातर, तलवारें बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित बिट्टू के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं और वह केंद्रीय गुरदासपुर जेल में बंद था। 29 जून, 2021 को ही वह जमानत पर बाहर आया था। गिरोह के यह सदस्य खासकर रणजीत एवेन्यू से देर रात होटलों और रेस्टोरेंट में काम से घर जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे।

chat bot
आपका साथी