हत्या प्रयास के आरोप में छह पर पर्चा

अमृतसर सी डिवीजन थाने की पुलिस ने हत्या प्रयास के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मंगलवार की रात मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 12:42 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 12:42 AM (IST)
हत्या प्रयास के आरोप में छह पर पर्चा
हत्या प्रयास के आरोप में छह पर पर्चा

जागरण संवाददाता, अमृतसर

सी डिवीजन थाने की पुलिस ने हत्या प्रयास के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मंगलवार की रात मामला दर्ज किया है। आरोप है कि हंसली बाजार में रहने वाले मोनू लाइट ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले चनप्रीत ¨सह और उनके ससुर अवतार ¨सह के साथ मारपीट की और फिर हवा में फाय¨रग कर फरार हो गया। घायल हालत में अवतार ¨सह को किसी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि शेर ¨सह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

चनप्रीत के बयान पर सी डिवीजन थाने की पुलिस ने हंसली बाजार स्थित पेठे वाला बाजार निवासी अमित कुमार उर्फ मोनू लाइट, हनी, कंबोज गली निवासी चीलू, नमक मंडी निवासी ¨प्रस और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या प्रयास, मारपीट और गोलियां चलने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। चनप्रीत ¨सह ने पुलिस को बताया कि इलाके में रहने वाला अमित कुमार उर्फ मोनू लाइट उनके साथ पुरानी रंजिश रखता है। बीते दिन वह अपने घर में आराम रहे थे। आरोपित ने पहले घर की बेल बजाई। वह अपने ससुर अवतार ¨सह के साथ नीचे चले गए। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच उनके ससुर को चोटें भी लगी। वह बड़ी मुश्किल से आरोपितों के चंगुल से बचकर निकल भागे। इस बीच आरोपितों ने हवा में फायर किए और फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी