छेहरटा में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने के आरोप में छह लोग नामजद

छेहरटा में बुधवार की रात गोलियां चलाने वाले छह आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:57 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:57 PM (IST)
छेहरटा में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने के आरोप में छह लोग नामजद
छेहरटा में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने के आरोप में छह लोग नामजद

जागरण संवाददाता, अमृतसर: छेहरटा में बुधवार की रात गोलियां चलाने वाले छह आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएसआइ रूप लाल की शिकायत पर पुलिस ने तरुणप्रीत सिंह उर्फ तनु, राजू एक्साइज, जस्सा, साबा, करण और निशान को नामजद किया गया है। आरोपितों ने बुधवार की रात इलाके में गोलियां चलाकर दहशत फैला थी। वारदात में एक युवक पर दातर से हमलाकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जेल से मिले 18 सिगरेट

वहीं फताहपुर जेल की बैरक में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लावारिस हालत में 18 सिगरेट बरामद किए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट बलबीर सिंह ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि यह सिगरेट किस कैदी की थी और अंदर कैसी पहुंची। लापता ट्रक चालक का झाडि़यों से मिला शव, जानवरों ने नोचा

वहीं सरहाली रोड पट्टी रोही के समीप झाडि़यों से एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान प्रगट सिंह बिल्लू निवासी गांव नदोहर के तौर पर हुई है। प्रगट सिंह ट्रक चालक था, जो सोमवार को घर से काम के लिए निकला। परंतु वह लौटा नहीं। भाई सतनाम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शुक्रवार को रोही के समीप झाडि़यों में उसका शव मिला। ऐसा लगता है कि जैसे शव को जानवरों ने नोचा हो। डीएसपी कुलजिदर सिंह ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर एएसआइ बलजिदर सिंह द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी