केंद्रीय जेल से हटाए गए छह डाक्टरों का तबादला

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केंद्रीय जेल से हटाए गए छह डाक्टरों के सस्पेंशन का समय पूरा होने के बाद अब उन्हें अलग- अलग शहरों की जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:00 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:00 PM (IST)
केंद्रीय जेल से हटाए गए छह डाक्टरों का तबादला
केंद्रीय जेल से हटाए गए छह डाक्टरों का तबादला

जागरण संवाददाता, अमृतसर : स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केंद्रीय जेल से हटाए गए छह डाक्टरों के सस्पेंशन का समय पूरा होने के बाद अब उन्हें अलग- अलग शहरों की जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें डा. सुधीर अरोड़ा को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बरोटा मानसा, डा. शिविदर सिंह व डा. किरण कुमार को अबोहर, डा. विनोद कपूर को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मानसा, डा. हरमीत सिंह व डा. विश्वपाल सिंह को सिविल अस्पताल फाजिल्का भेजा गया है।

दरअसल इन डाक्टरों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात दिसंबर 2020 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। इन पर आरोप था कि इन्होंने केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद सतपाल कैदी का फर्जी ट्रीटमेंट रिकार्ड में दर्ज किया, जबकि यह कैदी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की हिरासत में था। इस कैदी का सारा ट्रीटमेंट इन डाक्टरों ने बाकायदा रिकार्ड में सहेजा। इसकी भनक जब एनआइए के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने जांच करवाई और इन छह डाक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया। कैदी सतपाल नशा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था। एनआइए द्वारा नशे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए उसे रिमांड पर लिया गया था। आठ दिन सतपाल सिंह एनआइए की हिरासत में रहा

बता दें कि आरोपित 10 फरवरी 2020 से 17 फरवरी तक आठ दिन सतपाल सिंह एनआइए की हिरासत में रहा। उससे लगातार पूछताछ की जाती रही। इसी बीच सेंट्रल जेल अमृतसर के उपरोक्त डाक्टर उसे जेल के अस्पताल में एडमिट दिखाकर फर्जी इलाज करते रहे।

chat bot
आपका साथी