डीएवी कालेज में छह दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू

डीएवी कालेज में सोमवार को छह दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:06 PM (IST)
डीएवी कालेज में छह दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू
डीएवी कालेज में छह दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू

जासं, अमृतसर : डीएवी कालेज में सोमवार को छह दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया। इसमें पहले दिन कालेज के प्रिसिपल डा. राजेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान समझने के लिए रूचि जगाने की आवश्यकता है। विद्यार्थी को भी जिज्ञासु होना भी आवश्यक है। बकौल प्रि. डा. राजेश कुमार यदि विद्यार्थी प्रश्नकर्ता के साथ-साथ जिज्ञासु बनेगा, तो प्रश्नों को पूछने का तरीका भी आ जाएगा। महोत्सव में मुख्य मेहमान के तौर पर विधायक सुनील दत्ती पहुंचे।

सुनील दत्ती ने कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है, ऐसे में अपनी सोच को वैज्ञानिक आधार प्रदान करने की आवश्यकता है। विज्ञान महोत्सव के संचालक डा. समीर कालिया ने कहा कि आयोजन में जिले के 35 स्कूलों के 750 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। विद्यार्थियों को माडल प्रेजेंटेशन, कंप्यूटर व मैथ माडल के साथ-साथ साइंस प्रैक्टिकल, वैदिक गणित, पेपर रीडिग, साइंस मंच, वीडियोग्राफी जैसी जानकारी सांझा की जाएगी।

इस मौके पर प्रो. रजनीश पोपी, डा. बीबी यादव, डा. नीरज गुप्ता, डा. नीरू गुप्ता, डा. डेजी शर्मा, डा. रजनी खन्ना, प्रो. मदन मोहन, डा. जीवन ज्योति महेंद्रू, प्रो. विक्रम शर्मा, डा. विकास गुप्ता, डा. अनिता महाजन, डा. विभा चोपड़ा थे।

chat bot
आपका साथी