कोरोना के छह केस रिपोर्ट, 41693 को लगी वैक्सीन

पिछले कई दिनों से कोरोना के केसों में लगातार कमी आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:00 AM (IST)
कोरोना के छह केस रिपोर्ट, 41693 को लगी वैक्सीन
कोरोना के छह केस रिपोर्ट, 41693 को लगी वैक्सीन

जासं, अमृतसर : पिछले कई दिनों से कोरोना के केसों में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को छह पाजीटिव केस रिपोर्ट हुए। अबतक संक्रमितों की संख्या 47282हो गई है। इनमें से 45676 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि कोरोना से अब तक 1590 लोग दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा कुल 16 केस एक्टिव हैं। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना के खिलाफ जारी जंग में तेजी आई है। शुक्रवार को अलग-अलग सेंटरों पर कुल 41693 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 1309965 हो गई है। डेंगू अटैक, एक दिन में 13 मरीज रिपोर्ट

कोरोना वायरस के बीच डेंगू मच्छर ने आक्रामक तरीके से हमला कर दिया है। जिले में शुक्रवार को 13 नए मरीज रिपोर्ट हुए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 307 जा पहुंची है। संवाद सूत्र, ब्यास :

कस्बे के सावन सिंह नगर में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सतिदर सिंह माकोवाल ने किया। इस अवसर पर डा. अरविद शर्मा, जीत कौर संधू, अमरजीत सिंह अम्बा, सतपाल सिंह पाखोवाल, कुलबीर सिंह आशु, अम्बा ब्यास, मंडल प्रधान ब्यास बलजीत सिंह, मंडल प्रधान बाबा बकाला दीपक शर्मा, मंडल जनरल सचिव रवि अग्रवाल, उदय शर्मा, कवलजीत सिंह, सरवन सिंह ,बब्लू, अरजिदर सिंह, बलजीत सिंह, मुख्तार सिंह दीपक , वरूण आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम में कोविड की पहली वैक्सीन अमरजीत सिंह अम्बा को लगाई गई। इस कैंप में 120 लोगों को टीका लगाया गया। अमरजीत सिंह ने लोगों को अपील की कि सभी प्रकार के संशय को त्याग कर सरकार द्वारा निशुल्क प्रदान की जा रही कोविड-19 वैक्सीनेशन का लाभ उठाएं।

chat bot
आपका साथी