सुनार से लाखों के गहने लूटने वाले छह गिरफ्तार

बी डिवीजन थाने की पुलिस ने शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्यों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 05:51 PM (IST)
सुनार से लाखों के गहने लूटने वाले छह गिरफ्तार
सुनार से लाखों के गहने लूटने वाले छह गिरफ्तार

जासं, अमृतसर : बी डिवीजन थाने की पुलिस ने शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्यों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से दातर और बेसबैट बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपित सुल्तानविड रोड स्थित टाहली वाला बाजार के कारोबारी (पीड़ित) ने पुलिस को शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान कोट हरनामदास निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, राजा, शहीद उधम सिंह नगर निवासी साजन, गोगा, रोहित उर्फ बोना और मंदिर वाला बाजार निवासी शेरा के रूप में बताई है। एएसआइ दविदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों ने सात अगस्त को टाहली वाला बाजार में एक गहना कारोबारी को पिस्तौल दिखाकर लूट लिया था। लूट के संबंध में गहना कारोबारी ने पुलिस को किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस ने अपने सूत्रों के आधार पर सरवरपुरा के संदीप कुमार से संपर्क किया तो सारा मामला साफ हो गया। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने लाखों रुपये के सोने के गहने संदीप कुमार से लूट लिए थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त गिरोह शहर में हुई अन्य लूट की वारदातों में लिप्त हैं।

chat bot
आपका साथी