किसानी संघर्ष की जीत के लिए सहज पाठों की श्रृंखला होगी आठ जून से शुरू

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन की जीत के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठों की श्रृंखला शुरू की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 08:45 PM (IST)
किसानी संघर्ष की जीत के लिए सहज पाठों की श्रृंखला होगी आठ जून से शुरू
किसानी संघर्ष की जीत के लिए सहज पाठों की श्रृंखला होगी आठ जून से शुरू

जागरण संवाददाता, अमृतसर: कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन की जीत के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठों की श्रृंखला शुरू की जा रही है। यह पाठ लोगों व सिख पंथ के महापुरुषों के सहयोग से शुरू किए जा रहे हैं।

सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व वरिष्ठ नेताओं इकबाल सिंह तुंग और प्रो. सरचांद सिंह ने बताया कि सहज पाठों की शुरुआत गांव वडाली डोगरां में मानावाला अस्पताल के पास श्री गुरु रामदास लंगर हाल में आठ जून से की जा रही है। पाठों की श्रृंखला किसानी आंदोलन की विजय तक चलेगी। इन पाठों में क्षेत्र के लोगों और सिख जत्थेबंदियों और सिख संप्रदायों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि कारपोरेट कंपनियों के हितों की पूर्ति करने की जगह किसानों का साथ दे। अगर किसान के भविष्य की रक्षा सरकारों की ओर से नहीं की गई तो आने वाले में कृषि सेक्टर पूरी तरह तबाह जा जाएगा या फिर किसानों के हाथों से निकल कर कारोपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा। आज किसानों के सभी उत्पादों की एमएसपी तय होनी चाहिए और मंडियों को खत्म करने की योजना वापिस ली जानी चाहिए। इस दौरान बाबा जसपला सिंह , बाबा सतनाम सिंह , लंगर सोसायटी के अध्यक्ष नरिदर सिंह वडाली डोगरां,बाबा सुलखन सिंह , ज्ञानी सुर्जन सिंह, बलदेव सिंह चाटीविड, संतोख सिंह वडाली, बलबीर सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी