समाज में समानता लाने के लिए कार्य कर रहा है सिद्धेश्वर पीठ धाम ट्रस्ट

धार्मिक प्रवृत्ति के साथ जुड़कर हमारे भीतर सेवा की भावना पैदा होती है। सेवा से ही प्रभु का आशीर्वाद है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:07 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:07 AM (IST)
समाज में समानता लाने के लिए कार्य कर रहा है सिद्धेश्वर पीठ धाम ट्रस्ट
समाज में समानता लाने के लिए कार्य कर रहा है सिद्धेश्वर पीठ धाम ट्रस्ट

कमल कोहली, अमृतसर : धार्मिक प्रवृत्ति के साथ जुड़कर हमारे भीतर सेवा की भावना पैदा होती है। सेवा से ही प्रभु का आशीर्वाद है। इस उद्देश्य को लेकर श्री सिद्धेश्वर पीठ धाम ट्रस्ट और मंदिर श्री महाकाली (गुफा वाला) गेट खजाना के संस्थापक परम पूज्य मनोज जी महाराज कई धार्मिक व सामाजिक सेवा के कार्य करते आ रहे हैं। मंदिर को चलाने के लिए बनाया गया ट्रस्ट इस समय समाज में शिक्षा की जोत जलाने में लगा हुआ है।

परम पूज्य मनोज जी महाराज का कहना है शिक्षा के खजाने के साथ ही समाज के फैली हुई कुरीतियां दूर हो सकती हैं। अगर कोई भी बच्चा अनपढ़ रह जाता है तो वह उचित मार्ग से भटक जाता है जोकि कुरीतियों का कारण बनता है। इसलिए हमें सबसे पहले बच्चों को शिक्षा का खजाना देना चाहिए। इस समय ट्रस्ट कई जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलवाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

ट्रस्ट द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए किताबें कापियां स्टेशनरी देने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रस्ट होनहार बच्चों को हायर एजुकेशन के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करता है। ट्रस्ट के सहयोग से कई होनहार बच्चे अपनी जीविका कमाने में समक्ष बन चुके हैं। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा एक गोशाला प्रमुखता से चलाई जा रही है। बेसहारा पशुओं को संभालने के लिए ट्रस्ट हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके बाद मेडिकल कैंप की व्यवस्था मंदिर परिसर में करवाई जाती है। ताकि जरूरतमंद परिवार उसका लाभ ले सकें। जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों के लिए भी ट्रस्ट द्वारा आर्थिक सहायता की जाती है। मंदिर में फिजियोथैरेपी सेंटर भी चला रहा ट्रस्ट

ट्रस्ट द्वारा एक फिजियोथैरेपी सेंटर भी मंदिर में चलाया जा रहा है जहां पर माहिर डाक्टर मरीजों का इलाज करते हैं। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों में वस्त्र दान करके उनको सहारा दिया जाता है। ये सब कार्य सर्वे भवंतु सुखिन: के तहत मंदिर कमेटी की ओर से चलाए जा रहे हैं। मंदिर मंदिर परिसर में सर्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ करवाया जाता है। ट्रस्ट का मानना है कि हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा पौधे दिए जाते हैं। ताकि वह अपने घरों में हरियाली से वातावरण को शुद्ध किया जा सके।

धार्मिक व सामाजिक शिक्षा देना उद्देश्य

ट्रस्ट के प्रमुख परम पूज्य मनोज जी महाराज ने कहा कि यह सब कार्य प्रभु इच्छा से ही संभव हो रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि समाज में समानता का वातावरण पैदा हो। हमें अपने जीवन में यह लक्ष्य जरूर धारण करना चाहिए कि हम किसी की सहायता करें। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि एक छत तले बच्चों को धार्मिक व सामाजिक शिक्षा देकर उनको निपुण किया जाए। इसके अलावा एक अस्पताल बनाया जाए जोकि गरीबों की सहायता को समर्पित कर दिया जाए।

chat bot
आपका साथी