श्री शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया

शनि मंदिर चौक घंटाघर में श्री शनि जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक संजय सांवरिया ने शनि गुणगान करके भक्तों को निहाल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:25 PM (IST)
श्री शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया
श्री शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया

संवाद सहयोगी, अमृतसर : शनि मंदिर चौक घंटाघर में श्री शनि जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक संजय सांवरिया ने शनि गुणगान करके भक्तों को निहाल किया। पूरे देश में कोरोना महामारी के खात्मे के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। इस मौके पर समाज सेवी सुरभि वर्मा ने सभी लोगों को शनि जयंती की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नाम महामारी के खात्मे के लिए लोग सेहत विभाग द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करते हुए मास्क, सैनिटाइजर व फिजिकल डिस्टेंस का खास ध्यान रखें। ताकि कोरोना जैसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। शनि जयंती पर केक भी काटा गया। इस मौके पर माता शारदा महेश्वरी, सुरेखा महाजन, महंत सतनाम ढींगरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी