दुकानदारों पर दर्ज हुए केस रद करवाने के लिए धरने पर बैठे

दुकानदारों पर दर्ज हुए मामले को रद करवाने के लिए छेहरटा मैकेनिक यूनियन ने संधू कालोनी छेहरटा के बाहर जीटी रोड पर धरना दिया। धरने की अगुआई लोक इंसाफ पार्टी के जिला यूथ प्रधान व छेहरटा मैकेनिक यूनियन के प्रधान सरबजीत सिंह हैरी व गुरमीत सिंह बोबी ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:17 PM (IST)
दुकानदारों पर दर्ज हुए केस रद करवाने के लिए धरने पर बैठे
दुकानदारों पर दर्ज हुए केस रद करवाने के लिए धरने पर बैठे

संवाद सहयोगी, छेहरटा : दुकानदारों पर दर्ज हुए मामले को रद करवाने के लिए छेहरटा मैकेनिक यूनियन ने संधू कालोनी छेहरटा के बाहर जीटी रोड पर धरना दिया। धरने की अगुआई लोक इंसाफ पार्टी के जिला यूथ प्रधान व छेहरटा मैकेनिक यूनियन के प्रधान सरबजीत सिंह हैरी व गुरमीत सिंह बोबी ने की। हैरी ने कहा कि जब तक उनके मैकेनिक दुकानदारों पर दर्ज मामले रद्द नहीं किए जाते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। दुकानदारों ने रोड जाम कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। इस अवसर पर दुकानदारों ने मौके पर पहुंचे हलका पश्चिमी के एसीपी देवदत्त शर्मा व एसएचओ सुखबीर सिंह को मांग पत्र दिया। इस अवसर पर जगजोत सिंह, सरजू दीक्षित, सुखविदर सिंह, नरिदर पाल सिंह, सुखजिदर सिंह, गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, कंवलजीत सिंह, सविदर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी