माहौल खराब करने वालों पर हो कार्रवाई : अजय सेठ

शिवसेना भारतीय की एक बैठक शाखा कार्यालय में पंजाब प्रमुख अजय ठाकरे और पंजाब उप प्रमुख हरमन अटवाल की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:36 PM (IST)
माहौल खराब करने वालों पर हो कार्रवाई : अजय सेठ
माहौल खराब करने वालों पर हो कार्रवाई : अजय सेठ

संवाद सहयोगी, अमृतसर : शिवसेना भारतीय की एक बैठक शाखा कार्यालय में पंजाब प्रमुख अजय ठाकरे और पंजाब उप प्रमुख हरमन अटवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ, लेबर सेल के राष्ट्रीय प्रमुख रोहित त्रिपाठी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उप प्रमुख कैप्टन साहिल अग्रवाल, युवा पंजाब चेयरमैन कुणाल अरोड़ा शामिल हुए। बैठक की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि अमेरिका में बैठा गुरवंत सिंह पन्नू पंजाब में स्लीपर सेल के जरिए माहौल खराब करने में लगा हुआ है। सरकार को इस तरह कड़ा कदम उठाना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में जो विस्फोटक सामग्री पकड़ी गई है वह चिता का विषय है। इस मौके पर युवा वरिष्ठ पंजाब उप प्रमुख हरप्रीत सिंह गिल, पंजाब महासचिव वरुण शर्मा, मनदीप सिंह, राजकुमार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी