शिवसैनिकों बैठे भूख हड़ताल पर, पुलिस ने समाप्त करवाई

पंजाब में हिदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के विरोध में शिवसेना भारतीय द्वारा भूख हड़ताल करके अपनी आवाज बुलंद की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:58 PM (IST)
शिवसैनिकों बैठे भूख हड़ताल पर, पुलिस ने समाप्त करवाई
शिवसैनिकों बैठे भूख हड़ताल पर, पुलिस ने समाप्त करवाई

संवाद सहयोगी, अमृतसर : पंजाब में हिदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के विरोध में शिवसेना भारतीय द्वारा भूख हड़ताल करके अपनी आवाज बुलंद की गई। भूख हड़ताल को समाप्त करने के लिए पुलिस ने शिवसेना के पदाधिकारियों के साथ वार्तालाप की। पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन देने के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई। इस संघर्ष की अध्यक्षता अध्यक्षता पंजाब प्रमुख अजय ठाकरे, पंजाब सीनियर उपप्रमुख आनंद मल्होत्रा ने की। राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ, लेबर सेल के राष्ट्रीय प्रमुख रोहित त्रिपाठी, युवा पंजाब चेयरमैन कुणाल अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। अजय सेठ ने कहा कि शिवसैनिक भारतीय पंजाब में हिदू नेताओं की सुरक्षा को वापस लेने के विरोध में हाल गेट में भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे थे। जब शिव सैनिक हालगेट की तरफ रवाना हुए तो पुलिस प्रशासन ने आगे नहीं जाने दिया। शिव सैनिकों ने इसका कड़ा विरोध किया और वही दुग्र्याणा आबादी में भूख हड़ताल पर बैठकर रोष प्रकट किया। एसीपी सेंट्रल परमवीर सिंह ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कर उनकी मांगों को उच्च अधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसीपी लाइसेंस संजीव कुमार, थाना डी डिवीजन के इंचार्ज हरिदर सिंह, पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी