श्वेत मलिक ने मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा व समर्पण अभियान के रूप मे मनाने जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:30 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:30 AM (IST)
श्वेत मलिक ने मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया रक्तदान
श्वेत मलिक ने मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा व समर्पण अभियान के रूप मे मनाने जा रही है। इस उपलक्ष्य में राज्यसभा सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने वाईजीपीटी संस्था द्वारा आयोजित रक्त दान कैंप में रक्त दान किया व लोगों को भी रक्त दान करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सुखअमृत सिंह, पवन अरोड़ा, हरविद्र सिंह संधू, अर्जुन मलिक, ऋषभ अरोड़ा व संस्था के अन्य मेंबर उपस्थित थे। मलिक ने रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया। उन्होनें संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा शुरू करेगी सेवा सप्ताह

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता इसे सेवा सप्ताह में रूप में मनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने बताया कि 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनका जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। 17 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी की कुशलता व लंबी आयु के लिए हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सात अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता शहर के विभिन्न इलाकों में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करेंगे। सुरेश महाजन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर होने वाले यज्ञ में आहुति देने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचने आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी