शहीद चंद्र शेखर आजाद का जन्म दिवस मनाया

शिवसेना भारतीय की ओर से भारत की आजादी के लिए शहीद होने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस शाखा कार्यालय में उनकी तस्वीर पर तिलक लगाकर मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:30 PM (IST)
शहीद चंद्र शेखर आजाद का जन्म दिवस मनाया
शहीद चंद्र शेखर आजाद का जन्म दिवस मनाया

संवाद सहयोगी, अमृतसर : शिवसेना भारतीय की ओर से भारत की आजादी के लिए शहीद होने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस शाखा कार्यालय में उनकी तस्वीर पर तिलक लगाकर मनाया।

राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पर हर हिदुस्तान के लिए पूजनीय हैं। केवल 24 वर्ष की छोटी सी उम्र में देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। शिवसेना भारतीय का जन्म ही आंतकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि आंतकवादियों को जिनको फांसी की सजा हो चुकी है जिनकी अब हर अपील समाप्त हो चुकी है उन्हें जल्द ही फांसी दी जाए।

chat bot
आपका साथी