सिख यादगारों को सुरक्षित रखने के लिए गंभीर हो ओडीशा सरकार : लौंगोवाल

लौंगोवाल ने कहा कि एसजीपीसी इस मामले में पहले भी उड़ीसा सरकार व स्थानीय प्रशासन तक संपर्क साध चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:54 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 12:54 AM (IST)
सिख यादगारों को सुरक्षित रखने के लिए गंभीर हो ओडीशा सरकार : लौंगोवाल
सिख यादगारों को सुरक्षित रखने के लिए गंभीर हो ओडीशा सरकार : लौंगोवाल

जागरण संवाददाता, अमृतसर : ओडीशा के जगन्नाथ पुरी में पहले पातशाह जी से संबंधित ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा के लिए ओडीशा सरकार को गंभीर भूमिका निभानी चाहिए। यह विचार पुरी स्थित मंगू मठ व पंजाबी मठ को गिराने की आशंका दोबारा प्रकट होने की मीडिया रिपोर्ट के बाद एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिद सिंह लौंगोवाल ने प्रकट किए।

लौंगोवाल ने कहा कि एसजीपीसी इस मामले में पहले भी उड़ीसा सरकार व स्थानीय प्रशासन तक संपर्क साध चुकी है। इसके अलावा केंद्र सरकार से बातचीत की गई है। एक बार फिर जगन्नाथ पुरी में पहले पातशाह की यादगार गिराने की आशंका सिखों भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। श्री गुरु नानक देव जी ने देश-दुनिया में धर्म प्रचार यात्राएं कीं। वह जहां-जहां भी गए वहां पर ही गुरु साहिब की पावन यादगार सदियों से सुशोभित है। गुरु साहिब के 550 साला प्रकाश पर्व पर उनसे संबंधित यादगार को गिराने की आशंका के समाचार दुखद हैं। स्थानीय सरकार व प्रशासन का फर्ज बनता है कि वह इन ऐतिहासिक यादगारों की संभाल करे। सिख यादगारें जब्री गिराने की कार्रवाई से गुरेज करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी