सेवा केंद्र बंद, इमारतें जर्जर, लंबी कतारों में जनता परेशान

अमृतसर में अधिकतर सेवा केंद्र बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:27 AM (IST)
सेवा केंद्र बंद, इमारतें जर्जर, लंबी कतारों में जनता परेशान
सेवा केंद्र बंद, इमारतें जर्जर, लंबी कतारों में जनता परेशान

जागरण संवाददाता, अमृतसर : लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए सेवा केंद्र अब आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सेवा केंद्रों में कोई सुविधा लेने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। अधिकतर सेवा केंद्र बंद कर दिए गए हैं, जबकि जो खुले हैं इनमें सरकार सुविधाएं बढ़ा रही है। इस कारण भी लगातार भीड़ बढ़ रही है।

जिले में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए 126 सेवा केंद्र पिछले करीब दो साल से बंद पड़े हैं। इसके फलस्वरूप सेवा केंद्रों की इमारतें जर्जर हो रही हैं और उनमें पड़ा सामान बेकार हो रहा है।

एक सेंटर से ही करीब डेढ़ लाख लोगों को होगा फायदा

रणजीत एवेन्यू शहर का सबसे पाश इलाका है। यहां पर भी एक सेवा केंद्र खोला गया था। अब वह बंद पड़ा है। अब रणजीत एवेन्यू के सबसे नजदीक सेवा केंद्र बसंत एवेन्यू या कचहरी वाला है। मगर दोनों ही जगह बहुत भीड़ रहती है। अगर रणजीत एवेन्यू का सेवा केंद्र फिर से शुरू होता है तो करीब दो से डेढ़ लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। मगर इस केंद्र में अब होमगार्ड के मुलाजिम बैठे होते हैं।

फर्द अप्लाई के लिए करना पड़ा इंतजार

स्थानीय निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी जमीन की फर्द निकलवाने के लिए सेवा केंद्र आए थे। यहां पर बहुत भीड़ थी। इस कारण करीब डेढ़ घंटा लाइन में इंतजार करना पड़ा। उसके बाद वह अप्लाई कर पाया। बलविदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पासपोर्ट बनवाना था, मगर नाम में गलती थी। इस कारण एफिडेविट अप्लाई करने के लिए सेवा केंद्र आए थे, लेकिन उन्हें करीब दो घंटे का समय लग गया। जिस कारण उनकी काम से छुट्टी हो गई और वेतन कटवाना पड़ गया।

बलजिदर सिंह ने बताया कि उसका ड्राइविग लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है। लाइसेंस रिन्यू करवाने सेवा केंद्र पहुंचे तो पता चला कि कंप्यूटर नहीं चल रहे हैं। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद सिस्टम शुरू हुए तो वह अपना लाइसेंस अप्लाई कर पाए।

chat bot
आपका साथी