गिरवी रखे 4.50 लाख रुपये के गहने बेच दिए, चार लोगों पर केस दर्ज

सुल्तानविड थाने की पुलिस ने 4.50 लाख रुपये के गिरवी रखे गहने बेचने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:22 PM (IST)
गिरवी रखे 4.50 लाख रुपये के गहने बेच दिए, चार लोगों पर केस दर्ज
गिरवी रखे 4.50 लाख रुपये के गहने बेच दिए, चार लोगों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, अमृतसर: सुल्तानविड थाने की पुलिस ने 4.50 लाख रुपये के गिरवी रखे गहने बेचने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने गहने बेचने के लिए पीड़ित महिला के फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवाए। पुलिस ने एफआइआर मे धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं लगाई हैं।

जालंधर रोड स्थित बाबा बुड्ढा सिंह एवेन्यू निवासी पवन कुमार की पत्नी गीता के बयान पर सुल्तानविड थाने की पुलिस ने न्यू आजाद नगर निवासी दीपक कुमार, गुरनाम नगर निवासी अमित कुमार, कोट आत्मा राम की गली नंबर तीन निवासी हरप्रीत सिंह और फतेह सिंह कालोनी निवासी गुरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उनके परिचित हैं। कुछ समय पहले उन्हें पैसों की जरूरत पड़ गई थी। उन्होंने अपने 4.50 लाख रुपये के गहने इन आरोपितों के पास गिरवी रख दिए थे और समयसीमा बता दी थी कि वह कुछ समय बाद ये गहने पैसे देकर छुड़वा लेंगे। जब वह गहने लेने गए तो आरोपितों ने बताया कि वह गहने उन्होंने बेच दिए हैं। महिला के फर्जी साइन करवा लिखा, गहने बेचे हैं

शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि आरोपितों ने महिला द्वारा हस्ताक्षर किए गए एक दस्तावेज में गहनों को बेचा बताया गया है। इस पर गीता ने अपने हस्ताक्षर होने से इन्कार कर दिया था। जब पुलिस ने जांच करवाई तो स्पष्ट हो गया कि आरोपितों ने गीता के फर्जी हस्ताक्षर कर गहने बेच दिए। एएसआइ हरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी