दूसरी लहर: 462 संक्रमित मिले, दस की हुई मौत

कोरोना वायरस पुन भड़क गया है। दूसरी लहर ने यह साफ कर दिया है कि लोगों की लापरवाही जान ले सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:30 AM (IST)
दूसरी लहर: 462 संक्रमित मिले, दस की हुई मौत
दूसरी लहर: 462 संक्रमित मिले, दस की हुई मौत

जासं, अमृतसर : कोरोना वायरस पुन: भड़क गया है। दूसरी लहर ने यह साफ कर दिया है कि लोगों की लापरवाही जान ले सकती है। वीरवार को अमृतसर में 462 केस मिले। वहीं दस लोगों की वीरवार को मौत हो गई। मृतकों में एक बीस वर्षीय युवक भी शामिल है। इससे पहले 18 अप्रैल को 742 केस मिले थे।

अप्रैल के इन 22 दिनों में 7147 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। यह पिछले एक साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन्हीं 22 दिनों में 170 लोगों की मौत भी हुई। सितंबर 2020 में 5939 संक्रमित मिले थे और तब 203 लोगों की मौत हुई थी। अप्रैल-2021 में सितंबर के बाद सर्वाधिक मौतें हुई हैं।

कोरोना संक्रमण दर तेजी से बढ़ रहा है, पर राहत की बात यह है कि जितने भी मरीज इन दिनों रिपोर्ट हो रहे हैं, वे ए सिम्टोमैटिक हैं। वीरवार को मिले 462 संक्रमितों में सभी ए सिम्टोमैटिक पाए गए हैं। इसका अर्थ यह है कि ये लोग कोरोना के प्रारंभिक लक्षणों से ग्रसित हैं और आइसीएमआर की गाइडलाइन का पालन करने से दस से बारह दिन के बीच स्वस्थ हो जाएंगे।

इनकी हुई मौत

हुंदपुरा निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, बीआर मोहन स्कूल के नजदीक रहने वाला 50 वर्षीय शख्स, गांव मूछल निवासी 68 वर्षीय महिला, मिलिट्री अस्पताल में उपचाराधीन अमृतसर निवासी 60 वर्षीय महिला, बाबा दीन दयाल कालोनी वेरका निवासी 56 वर्षीय महिला, छेहरटा निवासी 62 वर्षीय महिला, सुल्तानविड रोड निवासी 62 वर्षीय महिला, गिलवाली गेट निवासी 53 वर्षीय महिला, खैरेवाल चक्क निवासी 70 वर्षीय महिला और गांव भिडीसैदां निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। कम्युनिटी से मिले 342

कांटेक्ट से मिले 120

आज स्वस्थ हुए 295

अब तक संक्रमित - 28489

अब तक स्वस्थ हुए - 23249

एक्टिव केस - 4383

कुल मौतें - 857

chat bot
आपका साथी