नशे के खिलाफ शहर के कई इलाकों को सील कर चेकिंग की

शहर में अमन कानून व शांति बनाए रखने और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए डीसीपी ला एंड आर्डर परमिदर सिंह भंडाल एडीसीपी सिटी वन हरजीत सिंह धालीवाल ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्पेशल चेकिग करके सर्च की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:56 PM (IST)
नशे के खिलाफ शहर के कई इलाकों को सील कर चेकिंग की
नशे के खिलाफ शहर के कई इलाकों को सील कर चेकिंग की

जागरण संवाददाता, अमृतसर : शहर में अमन कानून व शांति बनाए रखने और नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीसीपी ला एंड आर्डर परमिदर सिंह भंडाल, एडीसीपी सिटी वन हरजीत सिंह धालीवाल ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्पेशल चेकिग करके सर्च की। इस दौरान विभिन्न थानों के एसएचओ और स्वैट टीम भी साथ थी। जोन नंबर वन के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले इलाके वरियाम सिंह कालोनी, अन्नगढ़, फतेह सिंह कालोनी, गुज्जरपुरा, लाल क्वार्टर हिम्मतपुरा, सकत्तरी बाग, हिदुस्तानी बस्ती, लोहगढ़ आदि को सील करके नशे के खिलाफ स्पेशल चेकिग की। सर्च के दौरान इन इलाकों की तंग गलियों में आने जाने वाले व्हीकल सवारों को रोककर उनके व्हीकल के दस्तावेज चेक किए। वाहन एप द्वारा व्हीकलों के असल मालिकों बारे तस्दीक भी किया गया। क्राइम पेशा लोगों की रिहायश की चेकिग भी की गई। इस सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों को पूछताछ करने के लिए राउंडअप भी किया गया। सर्च कर रहे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पब्लिक को अपील की कि वह पुलिस का सहयोग दे। अगर उनके इलाके में कोई नशे का धंधा करता है तो उसकी सूचना बिना किसी भय के पुलिस को दे। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। सर्च अभियान कमिश्नरेट पुलिस व शहर के अलग-अलग इलाकों में जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी