संत निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान कैंप

संत निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में रक्तदान कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:45 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:54 PM (IST)
संत निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान कैंप
संत निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान कैंप

संवाद सहयोगी, अमृतसर : संत निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप में ब्लड बैंक गुरु नानक देव अस्पताल व अदलखा अस्पताल अमृतसर के डाक्टरों व सहकर्मियों ने 166 यूनिट रक्त एकत्रित किया। कैंप का उद्घाटन डा. नीरज शर्मा इंचार्ज ब्लड बैंक गुरु नानक देव अस्पताल ने किया।

कैंप में सेवादल के भाई बहनों और संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवी भी शामिल थे। सुखदेव सिंह जोनल इंचार्ज संत निरंकारी मंडल ने कहा कि सद्गुरु माता सुदिक्षा जी महाराज का कहना हैं कि मानवता की सेवा ही परमात्मा की सेवा हैं। हमे रक्तदान कर के समूह संसार से अपना रिश्ता कायम करना हैं। डा. नीरज शर्मा ने कहा कि संत निरंकारी मिशन ने इस कोरोना महामारी दौरान रक्तदान कैंप लगाकर बहुत ही महान कार्य किया।

chat bot
आपका साथी