सफाई कर्मचारियों के वेतन सीधा खाते में डाले जाएं : कमीशन

सफाई कर्मचारियों के वेतन सीधे उनके खाते में डाले जाएं और उनकी मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:59 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों के वेतन सीधा खाते में डाले जाएं : कमीशन
सफाई कर्मचारियों के वेतन सीधा खाते में डाले जाएं : कमीशन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : सफाई कर्मचारियों के वेतन सीधे उनके खाते में डाले जाएं और उनकी मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जाए। यह बात पंजाब राज सफाई कमीशन के सदस्य इंद्रजीत सिंह ने कही। उन्होंने वीरवार को नगर निगम दफ्तर में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिग की। सफाई कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों के बारे विचार किया गया। इंद्रजीत ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कमीशन बहुत ही गंभीर है। सुरक्षा के लिहाज से सीवरेज की सफाई मशीनों के जरिए ही करवाई जाए। अगर किसी कारण सफाई के लिए कर्मचारी को अंदर भेजने की जरूरत है तो सभी सुरक्षा से मापदंडों को अपनाया जाए। इसी तरफ उनकी सभी तरह की अदायगी को आनलाइन किया जाए और साथ ही मेडिकल सुविधा भी दी जाए। सफाई कर्मचारियों को दस्ताने, मास्क, यूनिफार्म समय-समय पर मुहैया करवाई जाती रहनी चाहिए। ताकि वह किसी बीमारी का शिकार न हो सके। इसके अलावा कर्मचारियों के पीएफ भी जमा करवाने के आदेश दिए। अगर सीवरेज की सफाई करते समय किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो हिदायतों के मुताबिक 10 लाख रुपये उसके परिवार को दिए जाएं और एक सदस्य को नौकरी भी मिले। कमीशन कर्मचारियों के लिए पूरी तरह से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह, डा. योगेश अरोड़ा, सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य विनोद बिट्टा, आशु नाहर व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी