गायब स्वरूपों की जानकारी जब तक नही मिलती, तब तक जारी रहेगा संघर्ष: वडाला

सिख सद्भावना दल के मुखी बलदेव सिंह वडाला ने एलान किया है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के खिलाफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गायब हुए स्वरूपों की जानकारी लेने के लिए शुरू किया आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक स्वरूपों की जानकारी एसजीपीसी संगत को नहीं दे देती।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:02 PM (IST)
गायब स्वरूपों की जानकारी जब तक नही मिलती, तब तक जारी रहेगा संघर्ष: वडाला
गायब स्वरूपों की जानकारी जब तक नही मिलती, तब तक जारी रहेगा संघर्ष: वडाला

जासं, अमृतसर : सिख सद्भावना दल के मुखी बलदेव सिंह वडाला ने एलान किया है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के खिलाफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गायब हुए स्वरूपों की जानकारी लेने के लिए शुरू किया आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक स्वरूपों की जानकारी एसजीपीसी संगत को नहीं दे देती। हेरिटेज स्ट्रीट में संगठन की ओर से लगाए गए पक्के मोर्चें के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग दोहराई गई कि एसजीपीसी जवाब देने से भागने की जगह संगत को गायब हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों का हिसाब दे। नहीं तो एसजीपीसी पर काबिज नेतृत्व को संगत किसी भी कीमत पर माफ नहीं करेगी।

संगठन के मुखी बलदेव सिंह वडाला ने कहा कि एसजीपीसी एक धार्मिक संस्थान है। परंतु इस पर काबिज नेतृत्व की ओर से राजनीतिक बयानबाजी करके नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। एसजीपीसी संगत को स्वरूपों की जानकारी देने की जगह राजनीतिक बयानबाजी करके गुमराह कर रही है, जो किसी भी तरह सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संगत अब एसजीपीसी नेतृत्व को स्वार्थ की राजनीति करने नहीं देगी। इस के लिए कानूनी व जन संघर्ष संगठन की ओर से जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी