कैरों ने लगाई विधायक गिल के गढ़ में सेंध

विधानसभा चुनाव करीब आते ही वफादारियां बदलने लगी हैं। कई कांग्रेसी हुए शिअद में शामिल।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:48 PM (IST)
कैरों ने लगाई विधायक गिल के गढ़ में सेंध
कैरों ने लगाई विधायक गिल के गढ़ में सेंध

जागरण संवाददाता, तरनतारन : विधानसभा चुनाव करीब आते ही वफादारियां बदलने लगी हैं। कांग्रेसी विधायक हरमिदर सिंह गिल को झटका देते हुए पार्टी के चार पार्षद, दफ्तर इंचार्ज समेत कई परिवारों ने शिरोमणि अकाली दल में का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने इनको सम्मानित करते हुए कहा कि कांग्रेसी विधायक की तंगदिली से तंग आकर शिअद में शामिल होने वाले तमाम नेताओं को गले लगाकर रखूंगा।

नगर कौंसिल के चुनाव में पट्टी से कांग्रेस के 15 पार्षद जीते थे। इनमें से चार पार्षदों कुलविदर सिंह बब्बा, राकेश कमल, सुरजीत सिंह व अश्वनी कुमार के अलावा विधायक गिल के दफ्तर इंचार्ज वजीर सिंह पारस के साथ बलदेव सिंह, पवन धवन, हरजिदर सिंह सराफ, लखविदर सिंह खैहरा, बाज सिंह भुल्लर, गुरचरन सिंह घरियाला, हरदीप सिंह पन्नू ने पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने का एलान किया। वजीर सिंह पारस ने संबोधन करते कहा कि हरमिदर सिंह गिल को कड़ी मेहनत के बाद विधायक बनाया था। परंतु उन्होंने कदर नहीं जानी। पूर्व मंत्री कैरों ने कहा कि आने वाले विस चुनाव को लेकर उनका परिवार हलके में लगातार सरगर्म है। इस मौके पूर्व चेयरमैन गुरदीप सिंह धारीवाल, गुरमुख सिंह घुल्ला बलेर, दिलशेर प्रताप सिंह कैरों भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी