बादल-बसपा समझौता पंजाबियों की आंखों में धूल झोंकने वाला: ब्रह्मपुरा

शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के सरप्रस्त रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने अकाली दल बादल ग्रुप और बसपा के साथ हुए समझौते का सत्ता की राजनीति से प्रेरित नापाक गठजोड़ बताया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:00 PM (IST)
बादल-बसपा समझौता पंजाबियों की आंखों में धूल झोंकने वाला: ब्रह्मपुरा
बादल-बसपा समझौता पंजाबियों की आंखों में धूल झोंकने वाला: ब्रह्मपुरा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के सरप्रस्त रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने अकाली दल बादल ग्रुप और बसपा के साथ हुए समझौते का सत्ता की राजनीति से प्रेरित नापाक गठजोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि बादल हमेशा ही कुछेक वोटों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जो अकाली नेता कुछ वोटों के लिए पंथ के जत्थेदारों से अपने घर में बिठा कर सिरसा के सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को क्लीन चिट व माफी दिलवा सकता है वह कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकता है। यही कारण है कि आज अकाली दल बादल का नेतृत्व पंजाबियों और सिख पंथ में विश्वास योग्य नही रह गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों और पंथ को अब बादल दल से कुछ भी अच्छे की उम्मीद नही रह गई है। इस लिए आने वाले समय में पंजाब के लोग बादल-बसपा गठजोड़ को मूंह नही लगाएंगे। दोनों का समझौता पंजाब को लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला है।

वहीं बहुजन समाज पार्टी के साथ शिरोमणि अकाली दल बादल के हुए राजनीतिक गठजोड़ को लेकर बसपा के साथ-साथ अकाली दल के वर्करों में उत्साह है। शिरोमाणि अकाली दल ने हाई कमांड के आदेशों को मुख्य रख आने वाले विधान सभा चुनावों के लिए तालमेल कमेटियां गठित करने का काम शुरू कर दिया है। इसको लेकर पहली बैठक शिरोमणि अकाली दल के अमृतसर शहरी इकाई के अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह टिक्का ने बसपा के जिला शहरी अध्यक्ष तरसेम सिह भोला के साथ बैठक करके भविष्य की रणनीति बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

chat bot
आपका साथी