आरएमपीआइ वर्कर 21 को जलाएंगे सरकार का पुतला

वामपंथी पार्टी आरएमपीआइ की ओर से डीजल व पेट्रोल की प्रतिदिन बढ़ रही कीमतों के खिलाफ 21 जून को रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:57 PM (IST)
आरएमपीआइ वर्कर 21 को जलाएंगे सरकार का पुतला
आरएमपीआइ वर्कर 21 को जलाएंगे सरकार का पुतला

जासं, अमृतसर : वामपंथी पार्टी आरएमपीआइ की ओर से डीजल व पेट्रोल की प्रतिदिन बढ़ रही कीमतों के खिलाफ 21 जून को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी की ओर से केंद्र व राज्य सरकारों के पुतले फूंक कर रोष प्रगट किया जाएगा। पार्टी की ओर से 25 जून को ब्लाक हर्षा छीना में मनरेगा मजदूरों की मांगों को लेकर विशाल धरना दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में देहाती मजूदर यूनियन और ट्रेड यूनियन सीटीयू के कार्यकर्ता भी बढ़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।

पार्टी के नेता जगतार सिंह कर्मपुरा ने कहा कि सरकारों की ओर से जन विरोधी नीतियों को लगातार लागू करके आम लोगों के हकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वर्करों की मांगों को लेकर एडीसी अमृतसर रणबीर सिंह मूधल को ज्ञापन भी सौंपा गया था। परंतु कोई सुनवाई न होने के कारण रोष प्रदर्शन शुरू किए जा रहे है। इस दौरान पार्टी के नेता सुरिदर कुमार, पलविदर सिंह, अवतार सिंह, अवतार अदलीवाल, सुखदेव राज कालिया, रामदरस गौतम, गुरमीत मान, कृपा राम, सुरिदर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी