आरएल भाटिया अच्छे राजनेता थे: प्रो. लक्ष्मीकांता चावला

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने आरएल भाटिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बाटिया अच्छे राजनेता थे। वह हमेशा नैतिकता की राजनीति करते थे। उनके निधन से काफी नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 12:33 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 12:33 AM (IST)
आरएल भाटिया अच्छे राजनेता थे: प्रो. लक्ष्मीकांता चावला
आरएल भाटिया अच्छे राजनेता थे: प्रो. लक्ष्मीकांता चावला

जागरण संवाददाता, अमृतसर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने आरएल भाटिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बाटिया अच्छे राजनेता थे। वह हमेशा नैतिकता की राजनीति करते थे। उनके निधन से काफी नुकसान हुआ है। वह हर साल उनसे मिलकर आशीर्वाद प्राप्त करती थी। केरल गई तो उन्होंने राजभवन में उनका इस तरह सम्मान किया जैसे पारिवारिक सदस्यों व नजदीकियों का किया जाता है। उनके निधन से वह व्यक्तिगत रूप से काफी दुखी हैं। खून पसीने से कांग्रेस को बुलंदियों पर लाए थे स्व. भाटिया : डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी शहरी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रवि बख्शी ने पूर्व विदेश राज्यमंत्री रघुनंदन लाल भाटिया की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति के बाबा बोहड़ थे, जिन्होंने अपने खून पसीने के साथ कांग्रेस को एक मंच पर लाकर खड़ा किया। अपनी साफ छवि के कारण वह अमृतसर के छह बार सांसद रहे। अपने सांसद के कार्यकाल में उन्होंने अमृतसर का भरपूर विकास करवाया। वह उनके साथ 1980 से जुड़े हुए थे। सरल स्वभाव के साथ वह लोगों से मिलते और उनकी हर समस्या का हल करवाने में लगे रहते। उनके कार्यकाल में पार्टी ने बुलंदियों को छुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु से राजनीति का एक युग का अंत हो गया है। शहर को कभी न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है। स्व. आरएल भाटिया के निधन पर शोक जताया : भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार ने पूर्व विदेश राज्यमंत्री आरएल भाटिया की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी मौत पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनकी मृत्यु से कभी न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है। स्व. भाटिया एक साफ छवि के नेता थे, जिन्होंने अपना सफर अमृतसर से शुरू किया था। अमृतसर से वह छह बार सांसद रह चुके है और विदेश राज्य मंत्री बनने के बाद केरल व बिहार के राज्यपाल भी रह चुके थे। उन्होंने कहा कि समूह देश उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भेंट करता है।

chat bot
आपका साथी