खून पसीने से कांग्रेस को बुलंदियों पर लाए थे स्व. भाटिया : बख्शी

डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी शहरी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रवि बख्शी ने पूर्व विदेश राज्यमंत्री रघुनंदन लाल भाटिया की मृत्यु पर दुख जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:14 PM (IST)
खून पसीने से कांग्रेस को बुलंदियों पर लाए थे स्व. भाटिया : बख्शी
खून पसीने से कांग्रेस को बुलंदियों पर लाए थे स्व. भाटिया : बख्शी

जागरण संवाददाता, अमृतसर : डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी शहरी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रवि बख्शी ने पूर्व विदेश राज्यमंत्री रघुनंदन लाल भाटिया की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति के बाबा बोहड़ थे, जिन्होंने अपने खून पसीने के साथ कांग्रेस को एक मंच पर लाकर खड़ा किया। अपनी साफ छवि के कारण वह अमृतसर के छह बार सांसद रहे। अपने सांसद के कार्यकाल में उन्होंने अमृतसर का भरपूर विकास करवाया। वह उनके साथ 1980 से जुड़े हुए थे। सरल स्वभाव के साथ वह लोगों से मिलते और उनकी हर समस्या का हल करवाने में लगे रहते। उनके कार्यकाल में पार्टी ने बुलंदियों को छुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु से राजनीति का एक युग का अंत हो गया है। शहर को कभी न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है।

chat bot
आपका साथी